Criminal Justice 4 Pankaj Tripathi Fees: पंकज त्रिपाठी इस समय अपनी नई वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं| अभिनेता एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार माधव मिश्रा के रूप में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं| यह वेब सीरीज कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है| इसके चौथे सीजन को भी पिछले 3 सीजन की तरह दमदार बताया जा रहा है| इसी बीच पंकज त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अब उनकी फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है|
Criminal Justice 4 Pankaj Tripathi Fees- एक एपिसोड के मिले इतने करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने इस सीजन के लिए अपनी फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी की है| जहां उन्होंने सीजन 3 के लिए करीब 4 करोड़ रुपए लिए थे, वहीं सीजन 4 के लिए उनकी फीस 10 करोड़ रुपए है| यानी पंकज को हर एपिसोड के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपए मिले हैं| उनकी ये फीस बताती है कि अब वे OTT पर भी बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं| इस वेब सीरीज लेखक संदीप जैन ने कहा कि माधव मिश्रा जैसे किरदार के लिए पंकज त्रिपाठी से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता|
पंकज त्रिपाठी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हैं
लेखक ने बताया कि ‘जब मैं स्क्रिप्ट लिखता हूं, तो मेरे दिमाग में यही होता है कि यह लाइन पंकज त्रिपाठी की वजह से कितनी असरदार हो जाएगी| माधव का ‘साधारण आदमी’ वाला डायलॉग असल में उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है|’ सीजन 4 की कहानी रोशनी सलूजा नाम की एक लड़की की मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है| रोशनी का रोल एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) निभा रही हैं| शो में माधव मिश्रा एक वकील के रूप में इस केस को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं| पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, श्वेता बसु प्रसाद, बरखान सिंह और खुशबू अत्रे जैसे कलाकार शामिल है|